EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुरूषोत्तम मास में बाबा घुइसरनाथ धाम में उमड़ रही भीड़
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 43
    04 Jun 2026 19:34 PM



बाबा घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक करते श्रद्धालु

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। पुरूषोत्तम मास में पौराणिक शिवालय बाबा घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बाबा धाम में गुरूवार को भी जलाभिषेक को लेकर बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने जलाभिषेक कर बाबा घुइसरनाथ से मंगलकामना की। वहीं धाम में रूद्राभिषेक करने के लिए भी भक्तों की खासी भीड़ जुट रही है। जलाभिषेक के साथ ही श्रद्धालु धाम परिसर में लगे मेले का भी भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं गंगा सागर में स्नान का आनन्द भी युवा उठा रहे हैं। मंदिर के महन्त मयंक भाल गिरि ने बताया कि पुरूषोत्तम मास में भगवान श्रीशिव का दर्शन पूजन विशेष फलदायी हुआ करता है। यहां जलाभिषेक के लिए प्रतिदिन पहुंच रहे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की व्यवस्था को लेकर मंदिर समिति के लोग भी तन मन से डटे रहते हैं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक