EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भयहरणनाथ धाम में पौध रोपण अभियान की शुरुवात व सीमांकन आज 5 जून को
  • 151140893 - MOHD ANEESH 54 65
    04 Jun 2026 18:51 PM



प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन बाबा भयहरण नाथ धाम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौध रोपण अभियान की शुरुवात होगी। वहीं राजस्व विभाग द्वारा धाम की सार्वजनिक भूमि का चिन्हांकन करके पत्थर गाड़ने का कार्य होगा। गत 15 मार्च से लगातार धाम की प्रबन्ध संस्था व क्षेत्रीय नागरिक व भक्त गण प्रत्येक रविवार को सामाजिक सत्याग्रह कर रहे है।

यह जानकारी देते हुए धाम के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि प्रबन्ध संस्था भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान व नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह द्वारा पौध रोपण करके आगामी बरसात में होने वाले बृह्द पौध रोपण अभियान की शुरुवात होगी। वहीं नायब तहसीलदार सदर दिनेश चंद्र तिवारी के विशेष मार्गदर्शन में राजस्व टीम, पुलिस व नगर पंचायत तथा प्रबन्ध संस्था के सहयोग से चिन्हांकन व पत्थर गाड़ कर स्थाई सीमांकन होगा। धाम में अधिक मास का मेला चल रहा है, भक्तो में भी इस पुनीत कार्य को लेकर काफी उत्साह है सभी चाहते है कि धाम की संपूर्ण भूमि खाली करके जनोपयोगी बना कर धाम , तालाब व नदी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाए। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव, अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल व कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह प्रतिभाग करेंगे। रिपोट - मोहद अनीश  151140893



Subscriber

188806

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक