EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुई टीजीटी परीक्षा, पीबी इंटर कॉलेज में व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे पर्यवेक्षक
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    03 Jun 2026 20:03 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा-2026 के प्रथम दिवस की परीक्षा बुधवार को जनपद के 33 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा एवं प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों तथा जिलाधिकारी द्वारा नामित सहायक केंद्र व्यवस्थापकों की देखरेख में दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल आयोजित की गई। जनपद के प्रमुख परीक्षा केंद्रों में शामिल पीबी इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ सिटी में परीक्षा का संचालन प्रधानाचार्य डॉ. अनूप सिंह के निर्देशन में किया गया। यहां जिलाधिकारी द्वारा नामित सहायक केंद्र व्यवस्थापक के रूप में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव के प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह एवं पीबी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता महमदुल हसन तैनात रहे। वहीं स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में रामपाल (एसीओ लालगंज) तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में मोहम्मद साजिद (क्षेत्राधिकारी कुंडा) ने परीक्षा व्यवस्था की निगरानी की। प्रथम पाली में प्रातः 9:30 बजे से 11:35 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि द्वितीय पाली में अपराह्न 2:30 बजे से सायं 4:35 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पालियों में परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराया गया। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के लिए नामित पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने लाइजन ऑफिसर एवं राजकीय इंटर कॉलेज चंडीगोविंदपुर के प्रधानाचार्य शशांक कुमार सिंह के साथ पीबी इंटर कॉलेज सहित जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, सुरक्षा व्यवस्थाओं, सीसीटीवी निगरानी तथा अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। पीबी इंटर कॉलेज में परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं को देखकर पर्यवेक्षक संतुष्ट नजर आए। परीक्षा केंद्र पर उपस्थिति के आंकड़ों के अनुसार प्रथम पाली में पंजीकृत 600 अभ्यर्थियों में से 278 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 322 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में पंजीकृत 600 अभ्यर्थियों में से 336 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 264 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या को लेकर भी चर्चा बनी रही। केंद्र पर कार्यदायी संस्था की प्रभारी के रूप में शशि सिंह उपस्थित रहीं। परीक्षा संचालन को सफल बनाने में विद्यालय के परीक्षा प्रभारी ओम प्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह, प्रदीप कुमार सरोज, अमरेंद्र सिंह, मोहम्मद शमशाद, शिवम सिंह एवं विनीत सिंह सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा के प्रथम दिवस के सफल आयोजन के बाद दूसरे दिन की परीक्षा को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना