आगरा जिले के खेरागढ़ कस्बा के नजदीकी गांव रिठौरी में घर के बाहर चबूतरे पर खड़ी( ईको ) कार वाहन में अचानक से आग लग गई । आग इतनी तेज थी कि कुछ ही पलो में आग की लपटो ने विकराल रूप धारण कर लिया । वही घर पर रखा (ईको )कार के नजदीक सामान को आग ने आगोश में 1 कुंटल अनाज लगभग , व 4 कुंटल सरसो लगभग तथा एक कमरा भूसा को भी आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया । आग लगने की सूचना लोगों के द्वारा वाहन स्वामी ओमवीर को उनके खेत पर जाकर दी वह जरूरी खेत पर कार्य कर रहे थे। वह खेत से आए नजदीकी ग्रामीणों के सहयोग से आग को भुजाने, उस पर काबू पाने की कोशिश की परंतु आग बहुत तेज लपटो एवं भयानक रोध्ररूप ले चुकी थी । कोशिश नाकाम रही जब तक गाड़ी जल चुकी थी फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया । फायर के ब्रिगेड के कर्मी आए साथ मे दमकल की गाड़ियां भी मौके पर आई बमुश्किल दमकल ने आग पर काबू पाया । बताया जा रहा है की आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ केवल मकान को बचाया जा सका । रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
