EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बिलारी शिव मंदिर में हनुमान प्रतिमा स्थापना पर भव्य भजन संध्या व विशाल भंडारे का आयोजन
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 65
    03 Jun 2026 16:07 PM



 गोरखपुर। सरदारनगर ब्लॉक के बिलारी पंडित टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या तथा विशाल भंडारे का आयोजन समाजसेवी एवं श्रद्धालु देवेंद्र सिंह "लक्की" के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह "टप्पू भैया" ने विशिष्ट जनों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं तथा लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं।
इससे पूर्व कार्यक्रम के यजमान बृजबिहारी सिंह एवं मीरा सिंह ने विधिवत आरती कर भजन संध्या का शुभारंभ कराया। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक पवन सिंह गोरखपुरी एवं धर्मेंद्र मृदुल ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे और पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजअनंत पांडेय, पूर्व प्रधान विनोद चौधरी, डॉ. अशोक सिंह, अधिवक्ता प्रदीप सिंह, संपूर्णानंद पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि अक्षयबर यादव, रमेश निगम, प्रधान गिरिजेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह, विनोद सिंह, मार्कण्डेय सिंह, रामदयाल शुक्ल, रिंकू शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक