EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जगह जगह शरबत वितरण का हुआ आयोजन, पूजे गये महावीर बजरंगी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    02 Jun 2026 19:31 PM



लालगंज तहसील परिसर में शरबत वितरण में शामिल अधिवक्ता

लालगंज बाजार में शरबत वितरण करते आयोजकगण

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। पुरूषोत्तम माह के मंगलवार को जगह जगह राहगीरों को भीषण गर्मी में शरबत वितरण से राहत महसूस हुई देखी गयी। तहसील परिसर में मद मर्दनेश्वर हनुमान जी मंदिर पर आरती एवं पूजन के बाद अधिवक्ताओं ने शरबत वितरण किया। यहां फरियादियों के साथ अधिवक्ताओं तथा कर्मचारियों को संयोजक दीपेन्द्र तिवारी तथा अधिवक्ता प्रदीप मिश्र ने साथियों के साथ भगवान बजरंग बली की आरती उतारी। इस मौके पर अरविन्द पाण्डेय, अजय यादव, राजीव पाण्डेय, प्रमोद सरोज, चैतन्य मिश्र, अरविंद दुबे, सुनील गौतम, शैलेष मिश्र, प्रवीण यादव, अर्जुन शुक्ल आदि रहे। वहीं बाजार में समाजसेवी डा0 पुरूषोत्तम शुक्ल एवं दयावती शुक्ला के संयोजन में भी राहगीरों को शरबत के साथ प्रसाद वितरित किया गया। यहां सभासद धर्मपाल गौतम, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, दिनकर शुक्ल, नीरज यादव आदि रहे। वहीं श्रीहनुमत निकेतन धाम पर भी युवा व्यापारियों के समूह द्वारा लोगों को शरबत पिलाया गया। व्यवस्थापक ब्रजघोष ओझा के संयोजन में भगवान बजरंगबली के फूलों के श्रृंगार को श्रद्धालु मंत्रमुग्ध निहारते दिखे। कस्बे में अरविन्द सिंह, सुनील सिंह मोनू के संयोजन में भी मंगलवार को शरबत वितरण हुआ। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना