फोटो, सफल मेधावी आर्यन शुक्ला
फोटो, मेधावी, आयुष तिवारी
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। जेईई एडवांस की परीक्षा में धधुआ गाजन स्थित आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल के मेधावी समेत क्षेत्र के दो छात्रों ने सफलता का परचम लहरा कर लालगंज क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र आर्यन शुक्ला की सफलता पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया। निदेशिका श्रुति शुक्ला ने मेधावी की सफलता पर विद्यालय परिसर में उच्चस्तरीय पठन पाठन के वातावरण तथा मेधावी के नियमित अध्ययन व कठिन परिश्रम को श्रेय दिया है। वहीं संरक्षक विभवभूषण शुक्ल एवं डॉ0 सौरभ मिश्र, योगेन्द्र शुक्ला, गरिमा मिश्रा, महेन्द्र पाठक ने भी मेधावी की सफलता को विद्यालय परिवार के लिए स्वर्णिम उपलब्धि कहा। वहीं प्राथमिक विद्यालय पूरे नोती में प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के पुत्र आयुष तिवारी को भी जेईई एडवांस में सफलता मिली है। मेधावी की सफलता पर परिजनों में खुशी देखी गयी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

