EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल पर श्रद्धालुओं ने पिलाया शर्बत व शीतल जल, राहगीरों को मिली राहत
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 23 32
    02 Jun 2026 18:01 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 

 यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l  ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर क्षेत्र के हनुमंत धाम हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धा और सेवा भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं द्वारा राहगीरों एवं भक्तों को शर्बत और शीतल जल वितरित किया गया। मंगलवार को आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद स्वरूप शर्बत ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धालु चंद्रभूषण ओझा के अनुज आनंद ओझा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रमानिवास पांडेय, प्रसिद्ध भजन गायक पवन सिंह, राजू सिंह, विवेक दुबे, कृष्ण गोपाल ओझा, विशाल उपाध्याय, देवांश ओझा, जितेंद्र कसौधन, राकेश उपाध्याय, प्रेम नारायण पांडेय, संतोष दुबे, संपूर्णानंद पांडेय, अजय सिंह, भजन कलाकार धर्मेंद्र पांडेय, दीनानाथ मोदनवाल, शिवजी मोदनवाल, अभिषेक विश्वास, अजीत उपाध्याय, गोविंद, छोटू, भोला, आनंद मोदनवाल, अनुराग मोदनवाल, मयंक, रुद्र कसौधन, अनिल उपाध्याय, रमेश कसौधन, धर्मेंद्र चौधरी, पिंटू राय, परितोष शुक्ला, मुकेश शर्मा, राम केवल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने कहा कि बड़े मंगल के अवसर पर सेवा और परोपकार का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजनों से न केवल धार्मिक आस्था मजबूत होती है, बल्कि समाज में मानव सेवा का संदेश भी प्रसारित होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने भगवान हनुमान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक