EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राइजिंग एंजल्स सोसाइटी द्वारा हनुमानगढ़ी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 45 54
    02 Jun 2026 17:53 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 
 यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । सामाजिक एवं धार्मिक सेवा के उद्देश्य से राइजिंग एंजल्स सोसाइटी के सदस्यों द्वारा मंगलवार को बंधा रोड स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।
भंडारे के शुभारंभ से पूर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर सोसाइटी की अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर डॉ. (श्रीमती) सत्या पांडेय, संस्था की अध्यक्ष तूलिका त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अंजना केसरवानी, सचिव सीमा राय, कोषाध्यक्ष रिंकी शर्मा सहित संस्था की सक्रिय सदस्य शिवानी गुप्ता, पूनम गुप्ता, अंशु केसरवानी, तनुश्री बनर्जी, जया जायसवाल, नेहा, शालिनी बागड़ी, इंदु तथा सीमा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने तथा जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। भंडारे में श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को सफल और यादगार बना दिया। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985

 



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना