यूपी मऊ । देव सेवा समिति मिल रोड परदहा मऊ द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा अपरान्ह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।
बताया गया कि थाना सराय लखनसी जनपद मऊ पुलिस द्वारा बाद पोस्टमार्टम पी.एम. न. 222/2026 के तहत 01 जून 2026 को पूर्वांह में देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु निःशुल्क प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल मऊ के महामंत्री नारद भारती के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपरान्ह में शव को देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च भीटी मऊ निवासी व्यवसायी व ख्यातिलब्ध समाजसेवी दिलीप तानवानी द्वारा अपने स्मृतिशेष पितामह राधेश्याम तानवानी की स्मृति मे सहर्ष वहन किया गया। बताते चलें कि आदरणीय दिलीप तानवानी द्वारा एक साथ चार अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार का खर्च देवाश्रम को दिया गया जिससे उनके स्मृतिशेष पिता - माता एवं स्मृतिशेष पितामह -पितामही की स्मृति में बारी बारी से चार अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया जायेगा जिसके अंतर्गत उनके स्मृतिशेष पितामह के स्मृति में अज्ञात हिन्दू पुरुष शव का अंतिम संस्कार देवाश्रम द्वारा किया गया।इस प्रकार आज तीसरे अज्ञात शव का अंतिम संस्कार दिलीप तानवानी के आर्थिक सहयोग से सम्पन्न हुआ
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह देवाश्रम अंतिम संस्कार दल के पदाधिकारीगण क्रमशः रामनाथ राम नारद भारती दयाराम यादव मालक यादव शैलेन्द्र रावत अमरेश मुन्ना संदीप राजभर देवेन्द्र यादव व इब्राहिम पठान सहित अनिल सम्मिलित रहे। उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894
