उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। फैजाबाद रोड स्थित पराग डेरी के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, पराग डेरी के पास एक बैटरी वाहन और रोडवेज बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बैटरी वाहन में सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बनकटवा गांव निवासी के रूप में हुई है।
हादसे के बाद रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। देखें सैफ अली खान की रिपोर्ट

202606021305550963330.mp4
20260602130841585727560.mp4
20260602131807805414716.mp4
20260602131911805686211.mp4