EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बीएड परीक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर
  • 151170379 - AJAY KUMAR 54 65
    31 May 2026 18:29 PM



मुहम्मदाबाद गोहना। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडे ने टाउन इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज, महिला पब्लिक शहर डिग्री कॉलेज मुहम्मदाबाद सहित रानीपुर और चिरैयाकोट क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति जांची और परीक्षा अवधि में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। केंद्र व्यवस्थापकों को अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश देने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया। साथ ही केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ न जुटने देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

दो पालियों में आयोजित परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नकल कराने, परीक्षा की शुचिता भंग करने अथवा किसी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के चलते अभ्यर्थियों ने भी व्यवस्थित वातावरण में परीक्षा दी। रिपोट - अजय कुमार  151170379



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना