EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    31 May 2026 14:00 PM



 

पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग

 यूपी के गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार गाजीपुर में आज 'हिंदी पत्रकारिता दिवस' के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि (वरिष्ठ समाज सेविका) मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के (प्रदेश अध्यक्ष) शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । तत्पश्चात इस मौके पर राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की । इस कार्यक्रम  के दौरान (प्रदेश अध्यक्ष) शशिकांत मिश्रा , (प्रदेश उपाध्यक्ष) अखिलानंद तिवारी , (मंडल अध्यक्ष) कृष्ण मुरारी पाण्डेय , दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही , चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी । वहीं वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की । इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया । इस समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर- ओ- शायरी  के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए , उन्हें आईना दिखाने का काम किया । जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा । वहीं गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए । उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया । उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा । इस कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत   की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह , अंग वस्त्रम , डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया । इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के (जिलाध्यक्ष) अभिषेक सिंह , (महासचिव) वसीम रजा , (उपाध्यक्ष) अनिल कुमार , (सह सचिव) प्रदीप शर्मा मोनू , (कोषाध्यक्ष) सुजीत कुमार सिंह , (सचिव) आय - व्यय सुनील गुप्ता , ( कार्यकारिणी सदस्य ) सुनील सिंह , प्रभाकर सिंह , आई.बी. सिंह , महताब आलम , आसिफ , इक़रार , अजय , आरिफ़ वारसी , मनीष राय , राघवेंद्र , फूलचंद्र , आलोक त्रिपाठी , अशोक श्रीवास्तव , सुमित श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में जिले के गणमान्य लोग , प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम के समापन पर (जिलाध्यक्ष) अभिषेक सिंह ने दूर- दराज से आए , सभी आगंतुकों व अतिथियों जिसमें नवली इंटर कॉलेज के (प्राचार्य) मुकेश सिंह , के.पी. कांट्रैक्शन के प्रोपराइटर धिरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्बू भैया , पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह , अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र , डायरी पेन व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । वहीं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए , धन्यवाद ज्ञापन किया । इसके पश्चात सभागार में उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई , जिसके साथ ही यह भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट 

20260531134052906258277.mp4

20260531134129490424522.mp4

20260531134438692427711.mp4

20260531135853989703614.mp4

20260531135939325573024.mp4

20260531135957998347448.mp4



Subscriber

188768

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना