EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जौनपुर में 31 मई को दो बड़ी परीक्षाएं:सहायक आचार्य, बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 0 0
    31 May 2026 08:00 AM



जौनपुर

में 31 मई, रविवार को दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय (प्रा०) परीक्षा-2025 और उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी०एड०-2026 शामिल हैं। ये परीक्षाएं सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी।इन परीक्षाओं को सुचारु और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। जौनपुर के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, अन्य सभी भारी वाहनों के लिए 'नो-एंट्री' व्यवस्था लागू की गई है।इस व्यवस्था के तहत, 31 मई (रविवार) को सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवाओं जैसे गैस, डीजल, पेट्रोल और मेडिकल से संबंधित वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन निम्नलिखित स्थानों से सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा: पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास और कुत्तुपुर तिराहा।



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना