EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उद्योग बंधु बैठक में डीएम सैमुअल पॉल एन. ने दिए स्वरोजगार और औद्योगिक विकास के निर्देश
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 54 76
    31 May 2026 08:01 AM



जौनपुर 29 मई 2026। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र युवाओं को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाते हुए ऋण वितरण प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक के दौरान उद्यमियों ने सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या उठाई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों एवं लंबित मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को आवश्यक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।

बैठक में सतहरिया क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, हाईमास्ट लाइट स्थापित करने और साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार, उपायुक्त उद्योग आशुतोष पाठक, सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश, एलडीएम, प्रबंधक गौरव सहित कई उद्यमी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना