EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अधिवक्ताओं के समर्थन में औरैया बाजार बंद रखने की घोषणा
Link
  • 151188565 - PRIYANKA 34 43
    30 May 2026 20:09 PM



  • औरैया में राजस्व अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी, व्यापारियों ने दिया खुला समर्थन
  • क्रमिक अनशन के सातवें दिन अधिवक्ताओं के समर्थन में उतरे व्यापारी संगठन
  • मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा: राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन
  •  

औरैया में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिवक्ता तहसील परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। आंदोलन को अब जिले के व्यापारी संगठनों का भी खुला समर्थन मिल गया है, जिससे अधिवक्ताओं के संघर्ष को नई मजबूती मिली है। तहसील परिसर में चल रहे क्रमिक अनशन के दौरान शनिवार को अजीत यादव, अनुराग सिंह चौहान, अश्विनी चतुर्वेदी, जय नारायण शुक्ला और देवेंद्र कुमार दुबे धरने पर बैठे। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन के समर्थन में प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी धरना स्थल पहुंचे। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता ने अधिवक्ताओं की मांगों को न्यायोचित बताते हुए कहा कि व्यापारी समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने आंदोलन के समर्थन में एक दिन औरैया बाजार बंद रखने की घोषणा भी की।

वहीं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अग्रवाल ने भी अपने पदाधिकारियों के साथ धरना स्थल पहुंचकर अधिवक्ताओं के संघर्ष को समर्थन देने का ऐलान किया।

राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने कहा कि यह लड़ाई केवल अधिवक्ताओं की नहीं, बल्कि आम जनता के न्याय और सम्मान से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि व्यापारी संगठनों के समर्थन से आंदोलन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है।

संगठन के महामंत्री हरिबानो अवस्थी ने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे तक क्रमिक अनशन जारी रहा और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल और आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने समर्थन देने वाले सभी व्यापारी संगठनों का आभार भी व्यक्त किया। यह थी  प्रियंका की रिपोट  151188565

 

20260530200830681755758.mp4



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना