EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पर्यटन निगम से बीएमएस के वरिष्ठ कर्मचारी नेता नरेश शर्मा सेवानिवृत
  • 151109037 - PRADEEP KUMAR 0 0
    30 May 2026 08:11 AM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया हिमाचल प्रदेश शिमला। पर्यटन निगम शिमला में कार्यरत नरेश शर्मा अपना सेवा काल पूर्ण करने के बाद सेवा निवृत हो रहे हैं। जो कि बीएमएस के बहुत ही पुराने कार्यकर्ता हैं अनेक पदों पर कार्य करते रहे बीएमएस की पर्यटम निगम युनियन के फाऊंडर मैम्बर भी रहे परिवहन,पर्यटन, सिमेन्ट युनियनों के प्रदेश प्रभारी भी रहे। मनाली कुल्लू में बीएमएस को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अनेक सघंर्षो का नेतृत्व किया व अनेक बार उत्पीडन का शिकार बने। अनेक बार स्थानातरण हुए वेतन बृद्धिया रोकी तथा पदौन्नतियाँ रोकी गई। लेकिन सरकारों व अधिकारीयों के उन पर हुए अत्याचारों, उत्पीड़न का नरेश शर्मा ने जमकर सामना किया।

उनकी बेबाक कार्य शैली, ईमानदारी के आगे उनके बिरोधी भी नत्मस्तक हुए । बौर्डो निगमों में पैन्शन व अन्य माँगों को लेकर मनाली में उनके नेतृत्व का आन्दोलन आज भी याद है। धूमल सरकार द्वारा बोर्डो निगमों में पैन्शन की अधिसूचना करवाने में भामसं व र्बोडों निगमों की युनियनों की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही थी। लेकिन अफसोस राजनैतिक द्वेष के कारण स्वः बीरभद्र सरकार द्वारा सता में आने पर इस निर्णय को रद्व कर दिया गया जिस कारण आज भी अनेक र्बोडों निगमों के कर्मचारी पैन्शन के बिना अपने परिवार का जीवन निर्वाह करने में आर्थिक कठिनाई का सामना करना कर रहे हैं।

नरेश शर्मा वर्तमान में हि० प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सह महामन्त्री है। उनकी सेवानिवृति पर भारतीय मजदूर संघ, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ, हि० प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ ने बधाई दी है। उन्हें स्वस्थ रहने व उनका शेष जीवन खुशहाल रहने की ईश्वर से प्राथना कि है। हि० प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सगंठन मन्त्री बृज लाल शर्मा ने बताया की वे नौकरी से रिटायर हुऐ है संघ से नहीं वे सगंठन व समाज में सेवानिवृति के बाद भी समाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भमिका अदा करते रहेंगें। प्रदीप 151109037



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना