EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जौनपुर में आंधी-बारिश से 33KV लाइन ध्वस्त:बढौना समेत डेढ़ दर्जन गांवों में 8 घंटे से ब्लैकआउट
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 54 65
    30 May 2026 08:02 AM



जौनपुर। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज आंधी इतनी भीषण थी कि कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली के तारों पर गिर गईं। सुरक्षा कारणों से उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति तत्काल रोक दी गई थी।आंधी थमने के बाद जब आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया, तो मुख्य लाइन में खराबी पाई गई। बिजली गुल होने से गांवों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। पानी की टंकियां खाली हो चुकी हैं और 8 घंटे के लंबे पावर कट के कारण घरों में लगे इनवर्टर भी काम करना बंद कर चुके हैं।मोबाइल नेटवर्क और चार्जिंग की सुविधा न होने से ग्रामीणों का बाहरी दुनिया से संपर्क भी कटने लगा है। उमस भरी गर्मी में बिजली न होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहाबिजली विभाग के स्थानीय टीजी-2 दीपक कुमार ने बताया कि अचानक बिगड़े मौसम और तेज आंधी के कारण 33 हजार वोल्ट (33 KV) की मुख्य संचरण लाइन में बड़ा ब्रेकडाउन हुआ है। इसी मुख्य लाइन से इस पूरे ब्लॉक और डेढ़ दर्जन गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है।दीपक कुमार ने आगे बताया कि आंधी थमते ही तकनीकी टीम को तुरंत अलर्ट कर दिया गया था। पेट्रोलिंग टीमें प्रभावित इलाकों और जंगलों से गुजरने वाली लाइनों की सघन जांच कर रही हैं। वहीं, जेई विजय यादव ने जानकारी दी है कि फॉल्ट का पता लगा लिया गया है और एक घंटे के भीतर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188722

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना