वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बीएड और एमएड के उन छात्रों के लिए निर्देश जारी किए हैं जो दो विषयों में अनुत्तीर्ण हैं या 36% से कम अंक प्राप्त किए हैं।
बीएड-एमएड के अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए निर्देश जारी। 'एक्स' श्रेणी में 27 मई तक भरें परीक्षा फॉर्म।
परीक्षाएं 1, 2, 5, 6 जून को होंगी आयोजित।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बीएड व एमएड पाठ्यक्रम के उन छात्र-छात्राओं के लिए निर्देश जारी किया है जो दो विषयों में अनुत्तीर्ण हैं अथवा 36 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त किए हैं।विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार गाजीपुर व जौनपुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के ऐसे करीब सौ छात्र-छात्राओं को भूतपूर्व (एक्स) श्रेणी में परीक्षा फार्म भरना होगा। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीएड तथा एमएड परीक्षा फार्म एवं फीस जमा करने की तिथि एक बार पुनः बढ़ाकर 27 मई की मध्यरात्रि तक कर दी गई हैसंबंधित महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे छात्र-छात्राओं का परीक्षा फार्म भरवाकर सत्यापन के बाद फीस जमा कराना सुनिश्चित करें।पत्र में स्पष्ट किया गया है कि एक से अधिक प्रश्न पत्र में अनुत्तीर्ण अथवा 36 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा फार्म नहीं भर सकेंगे।यदि किसी महाविद्यालय द्वारा ऐसे छात्र-छात्राओं का फार्म त्रुटिवश सत्यापित कर दिया गया है तो उसे तत्काल अनवेरिफाई करते हुए विश्वविद्यालय को सूचित करना होगा। अन्यथा विश्वविद्यालय स्तर से ही ऐसे फार्म अनवेरिफाई कर दिए जाएंगे।विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि बीएड व एमएड की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक, दो, पांच व छह जून को आयोजित होंगी। परीक्षा केंद्रों की सूची शीघ्र अपलोड की जाएगी।इसके अलावा बीएड एवं एमएड चतुर्थ सेमेस्टर के प्रवेश पत्र 28 मई तथा द्वितीय सेमेस्टर के प्रवेश पत्र 29 मई को समर्थ पोर्टल पर लाइव किए जाएंगे। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502
