EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पंप कर्मी की गला दबाकर की गई हत्या
Link
  • 151116363 - LALU YADAV 43 65
    28 May 2026 10:35 AM



दलसिंहसराय के केवटा चौर में 27 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका।

बिहार समस्तीपुर, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र केवटा पंचायत के कागपुर में गुरुवार सुबह सनसनी फैल गई.यहां चौर में एक 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है.मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं.परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

घटना केवटा कागपुर चौर की है।मृतक की पहचान कागपुर केवटा निवासी तिरवेणी राय के पुत्र अजित कुमार, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है।ग्रामीणों ने सुबह चौर में शव देखा और परिजनों को सूचना दी।


मृतक के बड़े भाई चंदन कुमार राय ने बताया कि अजित पिछले 6 साल से विजयवंत एंड संस पेट्रोल पम्प में काम करता था। बुधवार रात करीब 10 बजे वह काम से घर लौट रहा था।परन्तु घर नहीं लोटा।सुबह उसकी गाड़ी सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली।

शरीर पर मिले चोट के निशान:
चंदन ने बताया कि अजित के नाक से खून निकला हुआ था। गले पर दबाने के निशान थे और सिर भी फटा हुआ था। अजित पांच भाइयों में सबसे छोटा था। दो साल पहले ही उसकी शादी कुमकुम से हुई थी। उसका एक साल का बेटा सत्यम है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां-बाप और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस जांच :में जुटी

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई. पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव मिलने की सुचना पर पुलिस पहुंची है. जाँच की जा रही है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगा रही है। देखे लालू यादव की रिपोट 

20260528103219435681746.mp4

20260528103313055371214.mp4

20260528103338118341530.mp4

20260528103404649346613.mp4



Subscriber

188714

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना