नपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव के रहने वाले 28 वर्षीय मगजीवन गौतम की राजस्थान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि मगजीवन गौतम राजस्थान में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता था और रोजी-रोटी कमाने के लिए वहां रहकर ट्रेलर चलाता था। परिजनों के अनुसार 26 मई 2026 की सुबह करीब 4 बजे वह ट्रेलर पर माल लादकर ब्यावर रास की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलटते हुए खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि मगजीवन की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मगजीवन का बड़ा भाई भी पीछे दूसरी ट्रेलर गाड़ी लेकर चल रहा था। घटना से करीब दस मिनट पहले बड़े भाई ने मगजीवन को होटल पर रुककर खाना खाने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया और आगे बढ़ गया। कुछ ही किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही बड़ा भाई बदहवास हो गया। वहीं जैसे ही परिवार वालों को युवक की मौत की खबर मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह थी जौनपुर से विपिन चंद मौर्या की रिपोट