प्रतापगढ़ । नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह में आज बकरीद ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वही जुम्मे के दिन बकरीद की नमाज टाइम का ऐलान हुआ की 6:30 पर सुबह बकरीद की नमाज ईदगाह में अदा की जाएगी वही बकरीद अल्लाह की राह में कुर्बानी देने का त्यौहार है नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के क्षेत्रवासी नगरवासी में काफी रौनक देखने को मिली और लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद उल अजहा बकरीद की मुबारकबाद दी आज पूरे भारत में बकरीद ईद उल अजहा धूमधाम से मनाई जा रही है वहीं सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी छोटे बच्चे और बुजुर्ग और युवा सभी नये कपड़ों में सज धज कर नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे। कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत क्षेत्र के कई गांवों में भी समय पर बकरीद की नमाज अदा की गई नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर बकरीद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे संदेश दिया कटरा गुलाब सिंह में विशेष उत्साह देखा गया बच्चों में ईद को लेकर खुशी थी वहीं घरों में सेवइयां और विभिन्न पकवानो खुशबू ने माहौल और खास बना दिया वहीं कटरा गुलाब सिंह ईदगाह पर नगर पंचायत चेयरमैन अशोक कुमार मुन्ना भैया ने बकरीद पर सभी मुस्लिम भाई को बकरीद की मुबारकबाद दी इस त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न करने के लिए कटरा गुलाब सिंह चौकी प्रभारी राजीव वर्मा के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस प्रशासन यह त्यौहार खुशियां और भाई चारे अमन चैन का संदेश लेकर आया जहां हर चेहरे पर मुस्कान और दिलों में मोहब्बत नजर आई। रिपोट - मोहद अनीश 151140893
