- रामपुर में पुलिस पर बुजुर्गों से मारपीट और उत्पीड़न का आरोप
- केमरी थाना पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के आरोप
- जमानत के बाद भी पुलिस प्रताड़ना का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
- रामपुर के खानपुर गांव में पुलिस कार्रवाई को लेकर बवाल
- बुजुर्गों के घर दबिश, मारपीट और बाइक ले जाने का आरोप
- केमरी पुलिस पर अवैध वसूली और डर फैलाने के गंभीर आरोप
यूपी के रामपुर जनपद के थाना केमरी क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने पुलिस पर उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।
बताया जा रहा है कि ग्राम खानपुर निवासी जाहिद उम्र लगभग 60 वर्ष और सत्तार पुत्र अली हुसैन उम्र लगभग 65 वर्ष, जो कि बुजुर्ग और बीमार बताए जा रहे है, उनके खिलाफ थाना केमरी पुलिस द्वारा पूर्व में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में दोनों को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जमानत मिलने के बाद भी थाना केमरी पुलिस लगातार उनके घर पहुंचकर दबाव बना रही है और प्रताड़ित कर रही है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि दिनांक 26 मई 2026 की रात पुलिस गांव में पहुंची और जाहिद व सत्तार के घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान घर में रखा सामान, कूलर और अन्य घरेलू वस्तुओं में तोड़फोड़ भी की गई।
इतना ही नहीं, परिवार का आरोप है कि पुलिस जाते समय सत्तार के घर से मोटरसाइकिल नंबर UP 22 BD 9537 को भी अपने साथ ले गई ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस पर निर्दोष लोगों को परेशान करने और अवैध वसूली करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।फिलहाल पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। देखे जावेद मिया की रिपोट
20260528072231702541240.mp4
2026052807225255647225.mp4
20260528072305471701330.mp4
