EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

करंडा ब्लॉक में स्थित कम्पोजिट विद्यालय ढेलवां के प्रधानाध्यापक द्वारा 20 को 30 बनाकर पैसा उतारने में लगा आरोप
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 0 0
    27 May 2026 19:47 PM



सुजीत कुमार सिंह गाजीपुर बेसिक का नटवरलाल अंजनी सोनिया कम्पोजिट विद्यालय ढेलवां शिक्षा क्षेत्र करंडा के (प्रभारी प्रधानाध्यापक) अंजनी कुमार सोनिया के कारनामे नटवरलाल से कम नहीं है । मध्याह्न भोजन योजना खाते में छेड़छाड़ कर अधिक पैसे की निकासी के एक मामले में को यूबीआई सबुआ की ब्रांच मैनेजर ने पकड़ लिया । ग्राम प्रधान के द्वारा हस्ताक्षर किए हुए , २०००० रू के चेक में हेराफेरी करते हुए , प्रभारी अंजनी कुमार सोनिया ने उसे ३०००० का बना दिया और अपने पुत्र के खाते में भुगतान भी करा दिया । लेकिन जब चेक बैंक मैनेजर के पास पहुंचा तब उन्हें चेक में फर्जीवाडे की आशंका हुई , और उन्होंने अंजनी सोनिया को बुलाया । ख़ुद को फंसता हुआ देख प्रभारी अंजनी बैंक से फरार हो गया । जब ग्राम प्रधान से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा चेक २०००० की धनराशि का ही हस्ताक्षर किया गया है । बैंक ने तत्काल अंजनी सोनिया के पुत्र अविनाश के खाते को होल्ड करते हुए , भुगतान को वापस कराया । बेसिक शिक्षा विभाग में इस तरह का यह अनोखा मामला सामने आया है । अब देखना ये है कि बीएसए महोदया इस मामले में क्या कार्यवाही करती है। सुजीत कुमार सिंह 151164525



Subscriber

188714

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना