फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। सहावर थाना पुलिस ने क्षेत्र से युवती को अगवा करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर सहावर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि थाना में गत 17 मई को युवती को अगवा करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले में नामजद वांछित आरोपी पवन पुत्र वीरेन्द्र निवासी नगला अना थाना सहावर को बुधवार को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कार्रवाई की है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
