फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट एवं वाराणसी के प्रतिष्ठित आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में सत्रहवें निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को आशा ट्रस्ट के भन्दहां कला, कैथी केंद्र पर किया गया। शिविर में कुल 22 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया जिसमे से चिन्हित 8 मोतियाबिंद के मरीजों को मुफ्त ऑपरेशन, लेंस और चश्मा की सुविधा दी जायेगी। आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि इस केंद्र पर अगला शिविर 24 जून को लगेगा ।
शिविर के आयोजन में प्रदीप सिंह, रमेश प्रसाद, दीन दयाल सिंह, अमित, सनी ने प्रमुख भूमिका निभाई ।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
