पुलिस अधीक्षक के अभियान में सक्रिय हुई देल्हूपुर पुलिस, घर से दबोचा गया आरोपी
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देल्हूपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना देल्हूपुर प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक वरुण कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल इसार अहमद द्वारा जांच प्रार्थना पत्र, क्षेत्र भ्रमण तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मु0अ0सं0 230/2019 धारा 3(1)(x) एससी/एसटी एक्ट थाना मान्धाता से संबंधित वारंटी अभियुक्त राजेश पटेल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को उसके घर से दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश पटेल पुत्र रामबहादुर पटेल निवासी ग्राम छितपालगढ़ थाना मान्धाता, वर्तमान पता थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वरुण कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल इसार अहमद शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
