EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कटेसर कला महाविद्यालय में धूमधाम से आयोजित हुआ विदाई समारोह
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    27 May 2026 19:29 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय कटेसर कलां चौबेपुर वाराणसी में आज विदाई समारोह का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव अनुज कुमार सिंह,निदेशक डॉ स्वतंत्र कुमार सिंह व प्राचार्या डॉ पुष्पा सिंह द्वारा द्वीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार प्रस्तुति किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में सभी छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया गया एवं आगे भविष्य में उपयोगी शिक्षा हेतु सरकार के योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया, निदेशक द्वारा सभी छात्राओं को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने एवं समाज में अपना योगदान प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।महाविद्यालय मे अध्यनरत छात्राओं में क्रमशः कला संकाय बी ए में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रिचा तिवारी, खुशबू गौतम, प्रीति सिंह,विज्ञान संकाय बी एस सी में शिखा यादव,रूपाली बरनवाल, नेहा विश्वकर्मा,वाणिज्य संकाय बी कॉम में निहारिका सिंह ,आकांक्षा सिंह ,कीर्ति तिवारी को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर महाविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया।स्नातक स्तर कला संकाय बी ए की छात्रा प्रीति गुप्ता मिस फरेबल 2026 चुने जाने पर ताज पहना कर उन्हें प्रेरित किया गया।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ पुष्पा सिंह द्वारा धन्यवाद यापन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रवक्ता कंचन, खुशबू ,शाइना,स्नेहा जूही सहित  महाविद्यालय की छात्राएं अंजली ,रूपाली, अनुष्का, अमृता ,रिया, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188714

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना