फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा कला गांव में एक मेंहदी कार्यक्रम के दौरान मारपीट के मामले में पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़ित ने गांव के ही तीन लोगों पर महिलाओं से छेड़खानी, मारपीट और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। 27 अप्रैल की रात रमेश कुमार पाण्डेय के घर में मेंहदी रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही प्रकाश मिश्रा उर्फ शुभम कार्यक्रम में पहुंचकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया तथा देख लेने की धमकी दी।पीड़ित रमेश पाण्डेय ने बताया हैं कि रात करीब 11:30 बजे जब परिवार के लोग कार्यक्रम स्थल से घर लौट रहे थे, तभी प्रकाश मिश्रा उर्फ शुभम, श्रवण मिश्रा और रतन मिश्रा ने रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में रमेश पाण्डेय का हाथ टूट गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र राहुल पाण्डेय और चचेरे भाई आनंद पाण्डेय भी घायल हो गए। आरोप है कि बेहोशी की हालत में उनके गले में रस्सी का फंदा लगाकर हत्या का प्रयास किया गया, लेकिन मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर जान बचाई।घटना के बाद 112 नंबर पर सूचना दी गई थी। इस मामले में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
