EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गंगा दशहरा पर अस्सी घाट में भव्य “माँ गंगा प्राकट्य उत्सव” सम्पन्न
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    27 May 2026 15:54 PM



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “गंगा भगीरथ विश्वगुरु काशी सम्मान” देने की हुई घोषणा

वाराणसी । गंगा दशहरा के पावन अवसर पर वाराणसी के ऐतिहासिक अस्सी घाट पर ब्रह्मराष्ट्र एकम् विश्व महासंघ न्यास, काशी एवं श्रीकुल पीठ के तत्वावधान में आयोजित “माँ गंगा प्राकट्य उत्सव” श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकालीन चुनरी अर्पण मनोरथ में देश के विभिन्न प्रांतों से आई हजारों साड़ियों से माँ गंगा को विशेष चुनरी अर्पित की गई। पूरा घाट “हर-हर गंगे” एवं “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण उस समय देखने को मिला जब मंच से श्री श्री एक हजार आठ सचिंद्रनाथ महाराज ने प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद नरेंद्र मोदी को “गंगा भगीरथ विश्वगुरु काशी सम्मान” से सम्मानित किया । इस घोषणा के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं एवं संत समाज ने जोरदार तालियों और जयघोष के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम में जय श्री कृष्णा फाउंडेशन परिवार के सदस्यों ने संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं नासिक स्थित कल्कि धाम से पधारे कल्कि पीठाधीश्वर पूज्य कल्कि राम जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की।

महाराष्ट्र प्रदेश इकाई से दिलीप कुड़कूड़े अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। आयोजन में प्रमुख रूप से धीरेंद्र पांडे, प्रकाश मिश्रा विजय नावाड़, विजय त्रिपाठी, चेतना पांडे , कुशाग्र मिश्रा, प्रिया मिश्रा (मातृ शक्ति), संतोष कश्यप, राजू राजभर, कमलेश शुक्ला, राकेश गुप्ता, मलय मेहता, राजनाथ तिवारी (विशाल लक्ष्मी मंदिर), सलोनी जी एवं हर्षिता जी सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

आयोजन समिति के अनुसार यह चुनरी अर्पण कार्यक्रम माँ गंगा के प्रति श्रद्धा, सेवा एवं समर्पण का प्रतीक है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों ने एकजुट होकर अपनी आस्था व्यक्त की।

समिति ने बताया कि “माँ गंगा प्राकट्य उत्सव” के अंतर्गत दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सायंकाल छप्पन भोग अर्पण एवं भव्य गंगा आरती प्रमुख आकर्षण रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं काशीवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188714

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना