यूपी संत कबीरनगर। शमशाद आलम, प्रदेश सचिव AIMIM उत्तर प्रदेश, आप सभी मेहदावल विधानसभा व संत कबीर नगर के सम्मानित क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद के पाक मौके पर दिल की गहराइयों से मुबारकबाद देता हूँ। यह त्योहार हमें हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी, सब्र और अल्लाह पर तवक्कुल का पैगाम देता है। बकरीद सिर्फ जानवर की कुर्बानी का नाम नहीं, बल्कि अपनी नफ्स, घमंड, नफरत और बुराई की कुर्बानी का नाम है। आइए इस ईद पर हम अहद करें कि हम अपने समाज से भेदभाव, गरीबी और जुल्म को मिटाने के लिए कुर्बानी देंगे। मेरी दुआ है कि अल्लाह तआला आपकी कुर्बानियों को कबूल फरमाए, आपके घरों में खुशहाली, बरकत और अमन-चैन कायम रखे। मेहदावल की सरजमीं पर हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी भाई मिलजुल कर रहें, यही हमारी तहज़ीब है और यही पैगाम ईद का है। आप सभी से गुजारिश है कि कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। कुर्बानी की जगह सार्वजनिक न हो, खून और बाकी अवशेष को गड्ढे में दबा दें ताकि किसी की भावना आहत न हो। प्रशासन के नियमों का पालन करें और आपसी भाईचारे को मजबूत करें। गरीब, यतीम और जरूरतमंदों का खास ख्याल रखें। कुर्बानी के गोश्त का एक हिस्सा उन तक जरूर पहुँचाएँ जो इसे खरीदने की ताकत नहीं रखते। यही असल कुर्बानी है। एक बार फिर आप सभी को, आपके परिवार को, मेहदावल की आवाम को ईद-उल-अज़हा की पुरखुलूस मुबारकबाद। अल्लाह हम सबको नेक रास्ते पर चलने की तौफीक दे। राज कुमार वर्मा 151109870
