EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जौनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 66 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई।
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 0 0
    27 May 2026 11:36 AM



जौनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 66 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। रोडवेज बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे की है। मृतक की पहचान कबीरूदीनपुर निवासी जगरनाथ यादव (66), पुत्र राम प्रसाद यादव के रूप में हुई है। वे साइकिल से बनरहिया बाग बाजार की ओर जा रहे थे, तभी संत कबीर दास मोड़ से करीब 100 कदम आगे यह हादसा हो गया।दौहरिघाट डिपो की रोडवेज बस (नंबर UP78KN0339), जो दौहरिघाट से प्रयागराज जा रही थी, ने पीछे से साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी। चालक की पहचान दिनेश यादव (निवासी ग्राम चौको बुजुर्ग, थाना आजमगढ़) के रूप में हुई है।टक्कर इतनी भीषण थी कि जगरनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल सदर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद उनकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सदर के मर्चरी हाउस में रखवाया है। प्रार्थी अभिनव कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188714

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना