EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शाहगंज में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटका मिला शव
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 0 0
    27 May 2026 10:20 AM



जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ले में सोमवार शाम एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरावल गांव निवासी अंशु यादव (लगभग 25 वर्ष), जो फूलपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी, शाहगंज के पुरानी बाजार मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही थी। सोमवार शाम काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो युवती का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। घटना देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा युवती के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188714

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना