EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पायलट डे पर सम्मानित हुए 108 और 102 एंबुलेंस सेवा कर्मी, सीएमओ ने बढ़ाया उत्साह
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    26 May 2026 19:00 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पायलट डे के अवसर पर जनपद में 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत पायलटों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए एन प्रसाद ने इमरजेंसी सेवा में कार्यरत पायलटों के समर्पण, तत्परता और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। सीएमओ ने कहा कि 108 और 102 सेवाओं में तैनात पायलट मरीजों तक समय पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में कार्य करते हैं और उनकी सजगता एवं तत्परता कई लोगों का जीवन बचाने में मददगार साबित होती है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पायलट यतेंद्र कुमार, अभिषेक मिश्रा और राजकुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर पायलटों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर डीपीएम डॉ. आर वी यादव, डॉ. चंद्र चून, जिला प्रोग्राम मैनेजर पवन कुमार मिश्रा, ईएमई सुधीर चंद्रा, मयंक सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सीएमओ ने सभी एंबुलेंस पायलटों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपातकालीन सेवाओं में उनकी जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना