EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल के छह दिवसीय समर कैंप का उत्साहपूर्ण समापन
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 0 0
    26 May 2026 18:49 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी गोरखपुर कुसम्ही बाजा l  सरदारनगर स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में आयोजित छह दिवसीय समर कैंप का समापन मंगलवार को हर्षोल्लास और रंगारंग गतिविधियों के बीच हुआ। कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने झूले, मनोरंजक खेलों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। स्टेज पर बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समापन अवसर पर प्रतिभागी बच्चों को समर कैंप पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए मनोरंजन एवं रचनात्मक गतिविधियां भी अत्यंत आवश्यक हैं। इसी उद्देश्य से समर कैंप का आयोजन किया गया, ताकि बच्चे सीखने के साथ-साथ आनंद भी ले सकें और स्वयं को तरोताजा महसूस करें। समर कैंप में पूल पार्टी, हॉर्स राइडिंग, स्केटिंग, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, पजल गेम, डांस, म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा शूटिंग जैसी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। अंतिम दिन विशेष रूप से हॉर्स राइडिंग, योगा, एरोबिक्स, डांस और आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. आर. के. मिश्रा, निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेन्द्र त्रिपाठी ने बच्चों को समर कैंप की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आधुनिक समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में अबेकस, रोबोटिक्स और लैंग्वेज क्लासेज भी शुरू की जा रही हैं। साथ ही जेईई, नीट एवं ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी विद्यार्थियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौरीचौरा क्षेत्र के बोर्ड परीक्षा टॉपर वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल से रहे। हाईस्कूल के छात्र विश्वजीत विश्वकर्मा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। समर कैंप के सफल आयोजन में कैंप कोऑर्डिनेटर अनीता सिंह, अभिषेक सिंह, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर शालिनी मिश्रा एवं प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर खुशबू श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना