EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगल पर श्रद्धालुओं ने पिलाया शर्बत और ठंडा जल
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 0 0
    26 May 2026 18:35 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी गोरखपुर कुसम्ही बाजार l ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर हनुमंत धाम हनुमान मंदिर परिसर में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए शर्बत एवं ठंडे जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना विकास समिति सरदारनगर के अध्यक्ष विजय कुमार शाही एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष राजअनंत पांडेय ने राहगीरों को शर्बत और शीतल जल पिलाकर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सेवा भाव और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में विजय कुमार शाही ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है। हमारी सनातन संस्कृति सदैव सेवा, सहयोग और परोपकार की प्रेरणा देती रही है। उन्होंने कहा कि राहगीरों को शीतल जल और शर्बत उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है। यह कार्यक्रम हनुमान मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन में मंदिर समिति के अध्यक्ष रमानिवास पांडेय, पवन सिंह, सीबी ओझा, दीनानाथ मोदनवाल, पत्रकार विनोद सिंह, पिंटू राय, शिव मोदनवाल, जितेंद्र कशौधन, पुजारी राधेश्याम दुबे, रुद्र कसौधन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और सेवा भाव देखने को मिला। गर्मी से राहत दिलाने के इस पुनीत कार्य की लोगों ने सराहना की। जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना