यूपी संत कबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र के भीतरी मोहल्ला वार्ड में एक व्यक्ति का शव छत की कुंडी सेलटका हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी प्रथम दृष्टया यह मामला परिवारिक कलह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को कस्बे के भीतरी मोहल्ला सानी केवटलिया निवासी मनीष पुत्र प्रभु दयाल (30) का शव उसके घर में ही छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ परिजनों ने देखा परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी करने के बाद शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए संत कबीरनगर मर्चरी गृह भेज दिया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनीष ने पारिवारिक कलह के कारण यह कदम उठाया मृतक के दो भाई हैं और उसके दो बेटे तथा एक बेटी है। राज कुमार वर्मा 151109870
