EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, मासूम बच्चों को आगे बढ़ने में हो रही परेशा
  • 151188685 - UMANG BABU 0 0
    26 May 2026 12:53 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कानपुर देहात  शिवली क्षेत्र के भावपुर (सबलपुर, बिठूर थाना क्षेत्र) स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। विद्यालय में बच्चों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण मासूम छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय में बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा साफ पेयजल एवं अन्य जरूरी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है। भीषण गर्मी के बीच बच्चों को कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करनी पड़ रही है, जिससे उनके स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय का निरीक्षण कराने और जल्द से जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना गंभीर लापरवाही है।

शिकायती पत्र सौंपने की तैयारी

मामले को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है, जिसमें विद्यालय की बदहाल स्थिति सुधारने की मांग की गई है। उमंग बाबू 151188685



Subscriber

188714

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना