EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिला अस्पताल की बदहाल ओपीडी व्यवस्था से मरीज परेशान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    25 May 2026 19:32 PM



एक ही कमरे में कई डॉक्टरों के बैठने से बढ़ रही भीड़, मरीजों और कर्मचारियों में हो रही नोकझोंक

100 बेड अस्पताल में ओपीडी कक्ष बढ़ाने की उठी मांग

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के 100 बेड महिला अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था इन दिनों मरीजों और तीमारदारों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है। अस्पताल में सीमित ओपीडी कक्ष होने के कारण रोजाना भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ और अव्यवस्था के चलते कई बार मरीजों एवं अस्पताल कर्मचारियों के बीच बहस और नोकझोंक की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि वर्तमान समय में महिला अस्पताल में केवल दो ओपीडी कक्षों के माध्यम से अधिकांश चिकित्सकों को बैठाया जा रहा है। कमरा नंबर 28 और 29 में कई डॉक्टर एक साथ मरीज देख रहे हैं, जिसके चलते वहां अत्यधिक भीड़ जमा हो जाती है। एक ही स्थान पर पर्चा बनवाने, जांच कराने और डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबी कतारें लग जाती हैं। महिलाओं और बच्चों के इलाज के लिए आने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीमारदारों का कहना है कि भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को बैठने तक की जगह नहीं मिलती। कई बार लाइन लगाने को लेकर मरीजों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी होने लगती है, जिससे अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 100 बेड अस्पताल होने के बावजूद ओपीडी व्यवस्था उसी पुराने ढर्रे पर चल रही है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सुविधाओं का विस्तार नहीं किया जा रहा। लोगों ने मांग की है कि अस्पताल में ओपीडी कक्षों की संख्या बढ़ाई जाए और डॉक्टरों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि अलग-अलग कमरों में डॉक्टर बैठेंगे तो भीड़ स्वतः नियंत्रित होगी और मरीजों को आसानी से इलाज मिल सकेगा। साथ ही कर्मचारियों पर भी अनावश्यक दबाव कम होगा और विवाद जैसी स्थितियों से बचा जा सकेगा। मरीजों एवं तीमारदारों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से महिला अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था में जल्द सुधार करने की मांग की है, ताकि महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना