फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगावास पहाड़ में किसी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग बेखौफ होकर एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हाथों में लाठी-डंडे लिए लोग खुलेआम मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जबकि मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750
