EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गंगा दशहरा नहान को जा रहे युवकों की बाइक ट्रॉली से टकराई, एक की मौत, चार घायल
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 76
    25 May 2026 18:19 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र में गांव सांखनी पुल के समीप आहार रोड पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में गंगा स्नान के लिए जा रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुर्जा क्षेत्र के कुछ युवक बाइक से गंगा दशहरा पर्व पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सांखनी पुल के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सचिन पुत्र भगेन्द्र निवासी गांव सुखला, खुर्जा को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल शंकर पुत्र सुरेश, राजेश पुत्र सुरेश, राकेश पुत्र सुशीपाल निवासी खुर्जा तथा ट्रॉली सवार अमित पुत्र जगवीर निवासी खाजपुर लखावटी का उपचार सीएचसी में चल रहा है।
गंगा दशहरा के पावन पर्व पर स्नान के लिए जा रहे युवकों के साथ हुई इस दर्दनाक दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह के समय यह हादसा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750 



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना