EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वीडियो बनाना पड़ा भारी! पिछोर में महिला का आरोप – पुलिस ने घर में घुसकर मोबाइल छीना, जड़ा थप्पड़
Link
  • 151173825 - RAJU JATAV 54 65
    25 May 2026 17:57 PM



  • सभासद मुन्नालाल की माताजी की तेरहवीं में उमड़ा जनसैलाब
  • पूर्व चेयरमैन अनिल गर्ग व युवा नेता शिवा गर्ग ने दी श्रद्धांजलि
  • नगला उदेया में तेरहवीं कार्यक्रम, शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे लोग
  • दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े दिखे अनिल गर्ग और शिवा गर्ग
  • सभासद मुन्नालाल ने साफा बांधकर अतिथियों का किया सम्मान
  • खेरागढ़ में तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकजुटता की मिसाल

 

मध्य प्रदेश शिवपुरी !पिछोर नगर की संकट मोचन कॉलोनी निवासी फरियादी चांदनी अहिरवार ने पिछोर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पुलिस बिना महिला पुलिसकर्मी के जबरन उनके घर में घुस गई और विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
चांदनी अहिरवार के अनुसार उनके जेठ दिनेश शेवलाल जाटव का मामला खनियाधाना प्रथम श्रेणी न्यायालय में विचाराधीन है, जिसका केस नंबर MTCR/218/2023 बताया गया है। इसी मामले को लेकर उनकी जेठानी पुलिसकर्मियों के साथ घर पहुंची और जबरन सामान निकालकर ले जाने लगी।
महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा था कि घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं है, इसलिए यदि तलाशी या कार्रवाई करनी है तो महिला पुलिसकर्मी को अंदर भेजा जाए। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मी ने उनके साथ बदतमीजी से बात की।
चांदनी अहिरवार का कहना है कि जब उन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू किया तो पुलिसकर्मियों ने उनका मोबाइल छीन लिया और उनके साथ हाथापाई करते हुए थप्पड़ मार दिया। महिला ने यह भी सवाल उठाया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद पुलिस किस आधार पर बिना वारंट और बिना महिला पुलिसकर्मी के घर के अंदर दाखिल हुई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। देखे पिछोर से राजू जाटव की रिपोट 

20260525175014113108417.mp4

20260525175440074757215.mp4



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना