EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सरकार पिछड़े क्षेत्रों के विकास को कटिबद्धः सुखीजा
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 0
    25 May 2026 16:28 PM



उत्तराखंड उधम सिंह नगर, गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा लगातार गांव-गांव जाकर नुक्कड़ सभाएं कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान दर्जनों युवाओं ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

रविवार को ग्राम0 पंचायत श्रीरामपुर के गांव अमृतनगर नंबर-1 में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान दर्जनों युवाओं ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जनप्रतिनिधियों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर पार्टी में शामिल युवाओं का स्वागत किया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा

प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सुखीजा ने कार्यकर्ताओं से लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर ने कहा कि

पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए खंड विकास कार्यालय में आ रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों अपील की कि अपनी समस्याओं समाधान के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान के माध्यम से बीडीसी बैठक में प्रस्ताव रखें। 

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष काबल सिंह विर्क ने कहा कि गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विगत 25 वर्षों में विकास बाधित रहा है। लोगों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने पार्टी हाईकमान एवं संगठन से भाजपा प्रदेश मंत्री एवं युवा नेता गुंजन सुखीजा को भाजपा से प्रत्याशी बनाने का अनुरोध किया।

 

युवा भाजपा नेता हरजीत सिंह विर्क ने पार्टी में शामिल युवाओं का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरजीत सिंह विर्क ने तथा संचालन पंचानन मंडल ने किया। इस मौके पर किसान नेता हजारा सिंह मनेस, त्रिलोक सिंह, डॉ. रामगोपाल, अरुण ढाली, देवेंद्र सिंह, रिछपाल सिंह, महेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, लखविंदर सिंह, जज सिंह, कश्मीर सिंह गिल, मृणाल मंडल, कुलवंत सिंह पन्नू सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना