EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डॉ नीतू कार्की ने शासनादेश में संशोधन का स्वागत किया है और कहा कि प्रदेश की समस्त महिला कर्मचारी और एकल पुरुष अभिभावक इस आदेश से लाभान्वित होंगे .
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 1
    25 May 2026 16:13 PM



देहरादून: जिला स्तरीय अधिकारी स्वीकृत करेंगे बाल्य अवकाश, डॉ. नीतू कार्की ने किया स्वागत ,राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी सेवा संघ की प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष डॉ नीतू कार्की ने शासनादेश में संशोधन का स्वागत किया है और कहा कि प्रदेश की समस्त महिला कर्मचारी और एकल पुरुष अभिभावक इस आदेश से लाभान्वित होंगे ।राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौहान द्वारा दिनांक 26 नवंबर 2025 को उत्तराखंड शासन के वित्त विभाग को दिए पत्र में अनुरोध किया गया था कि पूर्व में वित्त विभाग द्वारा जारी बाल्य देखभाल अवकाश के बिंदु 5 में बाल्य देखभाल अवकाश का स्वीकृत प्राधिकारी नियुक्ति प्राधिकारी को बनाया गया है जिससे सुदूरवर्ती जनपदों में कार्यरत महिला कार्मिकों का बाल्य देखभाल अवकाश समय से स्वीकृत नहीं हो रहा है जिससे विभाग में कार्यरत महिला कार्मिक अपने बाल्य देखभाल अवकाश की स्वीकृति को लेकर परेशान है और अरविंद चौहान द्वारा वित्त विभाग से अनुरोध किया गया था कि बाल्य देखभाल अवकाश का स्वीकृत प्राधिकारी जनपदस्तरीय अधिकारी को बनाया जाय जिससे महिलाओं के बाल्यादेखभाल अवकाश को समय रहते स्वीकृत किए जा सके और वित्त विभाग द्वारा महिलाओं के इस प्रकरण पर सकारात्मक रुक अपनाते हुए आज शासनादेश जारी किया गया जिससे अब महिला कार्मिकों के बाल्य देखभाल अवकाश को जनपद स्तरीय अधिकारी स्वीकृत कर पाएंगे,संघ की मांग और महिला कार्मिकों के प्रकरण निस्तारण किए जाने पर राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौहान द्वारा प्रमुख सचिव वित्त, सचिव वित्त, अपर सचिव वित्त और माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

 



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना