फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
विश्वविद्यालय की विभागीय शोध समिति ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर
यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । शहीद बंधू सिंह महाविद्यालय, करमहाँ के वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. रेनू मौर्य को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागीय शोध समिति द्वारा सह-शोध पर्यवेक्षक (Co-Research Supervisor) नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
महाविद्यालय के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्राचार्य डॉ. यू.पी. सिंह ने डॉ. रेनू मौर्य को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके कार्य के प्रति समर्पण, गहन अध्ययन, निरंतर शोधपरक दृष्टिकोण एवं जिज्ञासु प्रवृत्ति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह न केवल महाविद्यालय परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
प्राचार्य ने आगे कहा कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा स्ववित्तपोषित महाविद्यालय के शिक्षक पर जताया गया यह विश्वास निजी शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। डॉ. रेनू मौर्य का चयन यह दर्शाता है कि समर्पित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के बल पर किसी भी मंच पर उत्कृष्ट पहचान बनाई जा सकती है।
इस अवसर पर डॉ. प्रिया तिवारी, आकाशदीप, डॉ. सुनील कुमार, सुश्री अपर्णा प्रजापति, मानसी सिंह, डॉ. विद्या रावत, सत्येंद्र सिंह सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने डॉ. रेनू मौर्य को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
