EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोरखपुर से लापता युवती मुंबई में दूसरे समुदाय के युवक संग मिली, परिवार ने लगाया लव जिहाद का आरोप
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    25 May 2026 12:14 PM



 

शहर से लापता हुई एक युवती मुंबई में जोगेश्वरी इलाके में दूसरे समुदाय के युवक के साथ मिली। मामले को लेकर परिवार ने इसे लव जिहाद से जोड़ते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना की जानकारी के बाद मुंबई में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया, जिसके चलते वहां कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।


थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय के अनुसार, युवती का परिवार मूल रूप से एम्स के नंदानगर क्षेत्र का रहने वाला है लेकिन वर्तमान में मुंबई में रह रहा है। परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह गोरखपुर आई थी। इसी दौरान सात मई की रात वह घर से अचानक लापता हो गई।
अगले दिन परिजनों ने एम्स थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अनहोनी की आशंका जताई थी। जांच के दौरान दो दिन पहले युवती के मुंबई में होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे, जहां पता चला कि वह जोगेश्वरी इलाके में एक दूसरे समुदाय के युवक के साथ रह रही है। इस पर परिवार ने विरोध जताते हुए लव जिहाद का आरोप लगाया।
सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए मुंबई पुलिस ने हस्तक्षेप किया और युवती को थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवती ने खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से युवक के साथ रहने की बात कही है। उसने घर लौटने से इन्कार कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षा के लिहाज से जोगेश्वरी स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। सीओ कैंट अरुण कुमार यश ने बताया कि एम्स थाना पुलिस की टीम अब युवती का बयान दर्ज करने के लिए मुंबई जाएगी, जिसके बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना