EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दहेज न मिलने से की महिला की हत्या
Link
  • 151188239 - PAWAN KUMAR 54 65
    25 May 2026 11:59 AM



 

आगरा ब्रेकिंग : दहेज उत्पीड़न से तंग महिला की हत्या का आरोप, पांच पर मुकदमा

आगरा। पिनाहट क्षेत्र के गांव टुबेलपुरा निवासी खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खुशबू की शादी 20 फरवरी 2026 को रामपुर चंद्र सैनी निवासी आकाश के साथ हुई थी। मृतका के पिता पृथ्वी सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और तीन लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

पृथ्वी सिंह ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। उन्होंने पति आकाश, सास दाखश्री, ससुर नत्थीलाल, जेठ नीरज और जिठानी पिंकी के खिलाफ थाना पिढौरा में तहरीर दी है।

परिजनों के अनुसार मृतका को इको गाड़ी में लेकर फतेहाबाद की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी, जिसके बाद परिजनों ने अरनोटा के पास गाड़ी को पकड़ लिया। आरोप है कि मौके से सास और ससुर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पिढौरा पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। यह थी आगरा से पवन कुमार की रिपोट 

202605251155116455358.mp4

20260525115517768818685.mp4



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना