EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, एक लाख का इनामी रवि यादव मारा गया
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 65 76
    25 May 2026 07:53 AM



पुलिस मुठभेड़ में लाइनबाजार थाना प्रभारी घायल, एक अन्य अधिकारी बुलेटप्रूफ जैकेट से बचे

जौनपुर। जिले के बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड में शामिल कुख्यात अपराधी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश रवि यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी गांव के पास देर रात हुई। मुठभेड़ के दौरान लाइनबाजार थाना प्रभारी केके सिंह गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से उनकी जान बच गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दूल्हा हत्याकांड में वांछित रवि यादव अपने एक साथी के साथ बाइक से क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स तथा क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से रवि यादव मौके पर ही ढेर हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।गौरतलब है कि 1 मई को खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव के पास दूल्हे आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव निवासी 21 वर्षीय आजाद बिंद की बारात जमदहा बीबीपुर गांव जा रही थी। दूल्हा बने आजाद बिंद गाजे-बाजे के साथ कार से बारात लेकर निकले थे। जैसे ही उनकी गाड़ी मनेछा बादशाही के पास पहुंची, बाइक सवार बदमाशों ने कार के बराबर पहुंचकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल आजाद बिंद को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच में सामने आया कि दुल्हन के ममेरे भाई प्रदीप बिंद ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना की साजिश रची थी। इस हत्याकांड के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। अब मुख्य आरोपी रवि यादव के एनकाउंटर में मारे जाने को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188713

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना