EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एनएसयूआई जिला सम्मेलन में नव-नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    24 May 2026 20:06 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्र के नेतृत्व में प्लाजा पैलेस में जिला इकाई के नव-नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में छात्र हितों, संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी एवं कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि एनएसयूआई का गठन वर्ष 1971 में भविष्य का नेतृत्व तैयार करने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश का संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाएं खतरे में हैं और इनकी रक्षा के लिए युवाओं को संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में यदि कोई नेता लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहा है तो वह राहुल गांधी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों का खुलकर विरोध करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और छात्र संगठन हमेशा शिक्षा, युवाओं और छात्र अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छात्र शक्ति देश की दिशा और दशा तय करेगी, इसलिए संगठन को गांव-गांव और कॉलेजों तक मजबूत करना आवश्यक है। कार्यक्रम के आयोजक एवं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्र ने कहा कि संगठन छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी कांग्रेस पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत है। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता सुरेश मिश्र ने किया। वहीं एमडीपीजी कॉलेज इकाई अध्यक्ष शिवांशु भट्ट ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में सभी साथियों का सहयोग और समर्पण ही सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष आदित्य पांडेय, विकास पटेल, जिला महासचिव राघवेंद्र तिवारी, प्रभात रंजन, दिव्यांशु दुबे, नीरज पटेल, उज्ज्वल सोनी तथा जिला सचिव अंजली यादव, अंजली मिश्रा, सपना गुप्ता, दीपक सिंह, आनंद यादव, सुधांशु सिंह, अंकित सरोज, श्याम दुबे और वैभव मिश्र सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर एमडीपीजी कॉलेज इकाई अध्यक्ष शिवांशु भट्ट, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक शुक्ला, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना