आगरा के खेरागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब आधुनिक तकनीक के जरिए मरीजों के लिए ओपीडी पर्चा बनाना शुरू कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत आभा आईडी के माध्यम से डिजिटल पर्चा तैयार किया जाएगा, जिससे मरीजों को तेज और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिजिटल व्यवस्था लागू की गई है। अब अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों का ओपीडी पर्चा आभा आईडी के जरिए बनाया जा रहा है। इसके लिए मरीजों के पास आधार कार्ड और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य किया गया है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस नई प्रणाली से मरीजों का पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और भविष्य में इलाज के दौरान डॉक्टरों को भी सुविधा मिलेगी। साथ ही पर्चा बनाने की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक आसान और पारदर्शी होगी। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
